UP PET Answer Key Result: चार उत्तर कुंजी जारी
आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएसएसएससी पीईटी की चार उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार जिस शिफ्ट की यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे। यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2022 का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करेगा।
ऐसे डाउनलोड करें यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध UPSSSC PET 2022 उत्तर कुंजी पीडीएफ पर क्लिक करें।
- प्रत्येक पाली के लिए उत्तर कुंजी पीडीएफ वाला एक नया पेज खुलेगा।
- यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।
UP PET Answer Key Result: परीक्षा से जुड़ी जानकारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में दूसरी बार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की गई थी। इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया । PET 2022 का आयोजन राज्य भर में 1200 से भी अधिक परीक्षा केंद्रों पर किया गया था और इसमें हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ने सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए । गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है।
UP PET Answer Key Result: पहली बार दो महीने बाद आया था परिणाम
गौरतलब है कि राज्य में पिछली बार आयोजित की गई PET का रिजल्ट जारी करने में आयोग ने तकरीबन दो महीने का समय लगाया था। हालांकि, PET 2021 के स्कोर कार्ड की वैलिडिटी 27 अक्तूबर, 2022 को समाप्त हो जाएगी, इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस परीक्षा का रिजल्ट थोड़ा जल्दी जारी कर सकती है।