एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि प्रारंभिक अर्हता की लिखित परीक्षा 28 अक्तूबर 2023 (शनिवार) एवं 29 अक्तूबर 2023 (रविवार) को आयोजित होनी प्रस्तावित है, जिसके लिए प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में, उम्मीदवारों को उचित समय पर वेबसाइट के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।
6 सितंबर तक करें फॉर्म को संपादित
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 के लिए पंजीकरण 30 अगस्त को बंद हो गए थे। उम्मीदवार 6 सितंबर तक पीईटी 2023 आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं। छात्र पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पते को छोड़कर किसी भी फील्ड को संपादित कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।