फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA-NA 2 Result 2023: एनडीए और एनए II लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 23 Nov 2023 08:46 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC NDA-NA 2 Result 2023: यूपीएससी ने एनडीए और एनए II लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC NDA II result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC NDA-NA II Result 2023 Out: संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA II) और नौसेना अकादमी (NA II) लिखित परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपीएससी एनडीए और एनए 2 परीक्षा में शामिल हुए थे, अब वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी एनडीए और एनए 2 लिखित परीक्षा 03 सितंबर 2023 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों के नाम लिखित परीक्षा पास करने वाली सूची में है, उन्हें सेना, नौसेना और वायु सेना में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 152वें पाठ्यक्रम के लिए और 114वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित किए जाने वाले इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 7971 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें