- एनडीए एग्जाम में अगर दो अभ्यर्थियों के समान अंक आते हैं तो जिस उम्मीदवार की आयु अधिक होगी, फाइनल लिस्ट में शामिल किया जाता है।
- अगर परीक्षा में दो उम्मीदवारों के अंक समान होने के साथ-साथ आयु भी बराबर होती है तो ऐसी स्थिति में उस अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी, जिसने पहले आवेदन किया होगा। हालांकि आयोग के अधिकारियों द्वारा लिया जाने वाला अंतिम निर्णय ही सर्वमान्य होगा।
किस पैटर्न पर होती है परीक्षा
NDA & NA के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दो भाग होते हैं। मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट। यह परीक्षा कुल 900 अंको की होती है। इस परीक्षा के मैथ्स सेक्शन में अभ्यर्थियों से 300 अंक के 120 प्रश्न पूछे जाते हैं और इसे हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलता है। जनरल एबिलिटी सेक्शन में अभ्यर्थियों से 600 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और इसे हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलता है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
कैसे करें NDA & NA के लिए तैयारी
अगर आप इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपको आज ही
सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे NDA & NA (II) लक्ष्य बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 120 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह और फ्री मॉक टेस्ट सीरीज जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।