NDA/NA (I) & (II) 2020: NDA परीक्षा के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। अभ्यर्थी हर हाल में आज अपना आवेदन फॉर्म जरूर जमा कर दें। NDA 1 और NDA 2 पेपर 6 सितम्बर को आयोजित होगा। यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जाती है। जिसमें चयन लिखित परीक्षा और सर्विस सलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट के जरिए होता है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को एसएसबी टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के जरिए अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Safalta.com के ऑनलाइन कोर्स से करें NDA की तैयारी
अगर आप भारतीय थल सेना, नौ सेना और वायु सेना में जाकर देश की रक्षा करने का सपना देख रहे हैं, तो 'अमर उजाला' का Safalta.com आपको सुनहरा मौका दे रहा है। आप एनडीए (NDA EXAM) परीक्षा की तैयारी सफलताडॉटकॉम के ऑनलाइन कोर्स से कर सकते हैं। जो कि 29 जून से शुरू हुआ है और बहुत से अभ्यर्थी एक्सपर्ट फैकल्टी के जरिए इस कोर्स की सहायता से NDA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस कोर्स की फीस 6,999 रुपये है।
अमर उजाला के पाठकों को छूट
अमर उजाला' के पाठकों को इस कोर्स की फीस पर 2500 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। यह छूट पाने के लिए पाठकों को NDA2500 कूपन कोड का उपयोग करना होगा।
Safalta.com के NDA कोर्स की खासियत?
इस कोर्स में आपको पीडीएफ फॉर्म में स्टडी मैटेरियल मिलेगा और ऑनलाइन फैकल्टी आपके सवालों का जवाब देगी और आपको एनडीए निकालने के ट्रिक के साथ ही विषय की तैयारी भी कराई जाएगी। यह कोर्स आपको लाइव इंटरेक्टिव क्लास के जरिए एनडीए की तैयारी कराएगा। विद्यार्थियों को एनडीए में सफलता दिलाने के लिए इस कोर्स में हर हफ्ते मॉक टेस्ट कराया जाएगा। कैप्सूल कोर्स में विद्यार्थियों को 150 से ज्यादा पीडीएफ स्टडी मैटेरियल मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए पर्सनलाइज्ड काउंसलिंग सेशन होगा।
NDA परीक्षा का पैटर्न
पेपर-1
गणित- गणित के पेपर में 120 प्रश्न आते हैं जो कि 300 नंबर के होते हैं। यह पेपर 2.5 घंटे का होता है। प्रश्नों के गलत जवाब देने पर नंबर कटते हैं। गणित के पेपर में सफलता के लिए आपको 1.25 मिनट में प्रति प्रश्न सा सही जवाब देना होता है। गणित के पेपर में 65 फीसदी दसवीं और 35 फीसदी 12वीं की कक्षा के पाठ्यक्रम से आता है।
पेपर- 2
एनडीए परीक्षा का दूसरा पेपर सामान्य क्षमता का होता है। इसमें 150 सवाल पूछे जाते हैं जो कि 600 नंबर के होते हैं। इस पेपर के लिए 2.5 घंटे का वक्त तय होता है और नेगेटिव मार्किंग होती है। दूसरे पेपर के पहले भाग में अंग्रेजी आती है जो कि 200 नंबर की होती है। इस खंड में उम्मीदवार के अंग्रेजी भाषा के कौशल का परीक्षण किया जाता है। इसमें शब्दावली, बुनियादी व्याकरण के अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। दूसरे भाग में सामान्य क्षमता के सवाल होते हैं जो कि 400 नंबर के होते हैं। इसमें विभिन्न विषयों जैसे कि सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भौतिकी, भूगोल, रसायन विज्ञान से सवाल पूछे जाते हैं।
आज ही इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करे
https://bit.ly/2UpErf8