यूपीएससी के परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक आयोग 17 नवंबर को आईएफएस (मुख्य) परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा, जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशिल का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC IFS Mains परीक्षा विवरण
संघ लोक सेवा आयोग 26 नवंबर से भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 आयोजित करेगा। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह के सत्र में 09 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर का सत्र 02 बजकर 30 मिनट से शाम 05:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।