UPSC IFoS Result: मई 2023 में हुई थी परीक्षा
संघ लोक सेवा ने वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि भारतीय वन सेवा IFoS (मुख्य) परीक्षा के लिए सिविल सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के माध्यम से आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट के अंक, कट ऑफ अंक और उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर अपलोड की जाएगी। सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई, 2023 को हुई थी। यूपीएससी सीएसई आईएफओएस अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।