यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स लिखित परीक्षा 28 मई, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। शॉर्ट लिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होना पड़ेगा। यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम 15 सितंबर, 2023 को निर्धारित है।
हेल्पलाइन शुरू
परिणाम संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग परिसर, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। या उम्मीदवार टेलीफोन नं. 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर सभी कार्यदिवस के दौरान सुबह 10 बजे से सायं 05 बजे के बीच पूछताछ कर सकते हैं।