UPSC IES/ ISS Exam Schedule 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा/ भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस/ आईएसएस) परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, आईईएस/ आईएसएस की परीक्षा 21 से 23 जून तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं ।
शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सीएमएस की परीक्षा 14 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में, सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक, उम्मीदवार जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स (पेपर 1) परीक्षा देंगे। वहीं दूसरी पाली के दौरान, दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक, उम्मीदवार सर्जरी/स्त्री रोग और प्रसूति/निवारक और सामाजिक चिकित्सा (पेपर 2) परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।