फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET 2024: एमएचटी सीईटी उत्तरकुंजी के खिलाफ दर्ज कराएं आपत्ति; 24 मई तक खुली रहेगी विंडो

Wed, 22 May 2024 09:04 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET 2024: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र आज महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो खोलने वाला है। उत्तर कुंजी को कैसे चुनौती दें, यहां पढ़ें।
विज्ञापन
MHT CET 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

MHT CET 2024: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र आज महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो खोलने वाला है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है, वे उत्तर कुंजी को चुनौती, आधिकारिक वेबसाइट- cetcel.mahacet.org पर जाकर दे सकते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें की अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करना होगा। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए शुल्क 1,000 रुपये प्रति प्रश्न निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार इस शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। आपत्तियां सही पाए जाने पर उत्तर कुंजी में बदलाव कर उसे संशोधित किया जाएगा। उसके बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर एमएचटी सीईटी 2024 परिणाम घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन

MHT CET 2024: उत्तर कुंजी के माध्यम से कर सकेंगे गणना

एमएचटी सीईटी अंतरिम कुंजी के माध्यम से, उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंतरिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एमएचटी सीईटी हॉल टिकट 2024 में उल्लेखित क्रेडेंशियल्स  महाराष्ट्र सीईटी रोल नंबर और जन्म की तारीख का उपयोग करना होगा। 
विज्ञापन

MHT CET 2024: उत्तर कुंजी को कैसे चुनौती दें?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाएं।
  • उसके बाद उम्मीदवार पंजीकरण पोर्टल पर क्लिक करें।
  • अपने क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • अब, पीसीबी उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • आपत्ति उठाने के लिए प्रश्न को चुने और आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें