यूपीएससी ने सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं की मदद के लिए टोल टोल फ्री नंबर की शुरूआत की है।
- फोटो : Social media
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की श्रेणी से आने वाले सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। यूपीएससी ने सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे या भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इन युवाओं की मदद के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत की है। यह टोल फ्री नंबर है- 1800118711 , इसकी मदद से उम्मीदवार अपनी किसी भी समस्या से जुड़ी सहायता ले सकते हैं।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुरू की गई है सुविधा
यूपीएससी ने अपने में बताया कि इस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की पहल अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों की समस्याओं को आसान तरीके से निपटाने के लिए शुरू की गई है। यह पहल देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुरू की गई है।
सभी कामकाजी दिनों में चालू रहेगा टोल फ्री नंबर
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के द्वारा जारी किए गए सूचना के मुताबिक 1800118711 का यह टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर सरकारी कार्यालय के समयानुसार सभी कामकाजी दिनों में चालू रहेगा। आयोग ने बताया कि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और दिव्यांग श्रेणी के जो उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं और उन्हें कोई मदद चाहिए, तो वह इस टोल फ्री हेल्पलाईन नंबर पर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने बताया है कि उम्मीदवारों को किसी भी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने में कठिनाई आ रही है तो उसके समाधान के लिए यह टोल फ्री नंबर उपयोगी साबित होगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।