25 मई तक कर सकेंगे आवेदन
जामिया के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार 25 मई, 2023 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। 27 मई से 29 मई, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं।
देशभर में 10 केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
परीक्षा के लिए देशभर में 10 सेंटर बनाए जाएंगे। इसमें दिल्ली, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, लखनऊ, बेंगलुरु, मल्लापुरम (केरल) में परीक्षा देने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार अपनी पसंद के आधार पर परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं।
अब तक कई यूपीएससी टॉपर दिए
अपनी स्थापना के बाद से आरसीए से कोचिंग प्राप्त 250 से अधिक सिविल सर्वेंट्स और अन्य केंद्रीय तथा राज्य सेवाओं में 380 अधिकारियों का चयन हुआ है, जिनमें यूपीएससी सीएसई 2021 की टॉपर श्रुति शर्मा (AIR-1), 2018 में जुनैद अहमद (AIR-3) और फैज अकील अहमद (AIR-17) जैसे कई अखिल भारतीय रैंकर शामिल हैं।
आरसीए 24x7 पुस्तकालय सुविधा
आरसीए 24x7 पुस्तकालय सुविधा और एक इकोसिस्टम के साथ वंचित छात्रों को मुफ्त कोचिंग और प्रशिक्षण प्रदान करता है जो सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है। पात्रता, परीक्षा केंद्रों और अन्य विवरणों के बारे में विस्तृत जानकारी jmi.ac.in और jmicoe.in पर उपलब्ध है।