फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC ESE Mains 2023 Admit Card: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 05 Jun 2023 06:16 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC ESE Mains 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE) मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है।
विज्ञापन
upsc ese Admit Card Released - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC ESE Mains 2023 Admit Card Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE) मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। यूपीएससी ईएसई परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

दो सत्रों में परीक्षा

यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2023 25 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। परीक्षा 300 अंकों की होगी। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें और समय पर पहुंचे।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

  • डाउनलोड करें और एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।

बता दें कि ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 19 फरवरी को आयोजित की गई थी। जबकि इसका परिणाम 04 मार्च को घोषित किया गया था। यूपीएससी ने 03 अप्रैल को ईएसई परीक्षा 2023 के लिए समय सारिणी जारी की।
विज्ञापन

इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग श्रेणियों के तहत सेवाओं/पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपीएससी ने कुल 327 रिक्तियों को अधिसूचित किया है, जो परीक्षा के माध्यम से भरी जाएंगी। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें