फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC ESE 2022: यूपीएससी ने जारी किया इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम

Tue, 20 Sep 2022 12:02 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC ESE 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC ESE 2022 Interview Schedule: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से साक्षात्कार कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं। UPSC इंजीनियरिंग सर्विसेज 2022 के इंटरव्यू 07 अक्तूबर से शुरू होंगे और 15 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 03.08.2022 को घोषित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2022 के परिणामों के आधार पर, आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2022 के लिखित योग्य उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) को 07.10.2022 से शुरू करने का निर्णय लिया है। इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2022 की सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार शाखा की पीटी अनुसूची वेबसाइट पर दी गई है।

बता दें कि UPSC ESE Mains 2022 परीक्षा 26 जून को आयोजित की गई थी और परिणाम तीन अगस्त को घोषित किया गया था। भर्ती अभियान का उद्देश्य सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग आदि विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 247 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें