फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE 2023: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के दूसरे चरण का इंटरव्यू कार्यक्रम जारी, यहां चेक करें तिथियां

Thu, 25 Jan 2024 03:31 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE Phase 2 Interview Schedule 2023: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के दूसरे चरण का इंटरव्यू कार्यक्रम जारी हो चुका है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीएससी सीएसई मेन्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE Phase 2 Interview Schedule 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2023 के दूसरे चरण का इंटरव्यू शेड्यूल जारी हो चुका है। इंटरव्यू के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in  पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CSE Phase 2 इंटरव्यू का कार्यक्रम

जिन उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू के लिए चुना गया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई 2023 इंटरव्यू कार्यक्रम देख सकते हैं। पीटी शेड्यूल में उम्मीदवार का रोल नंबर, इंटरव्यू तिथि और इंटरव्यू सत्र के बारे में जानकारी होती है।

1,003 उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (पीटी) 19 फरवरी, 2024 और 15 मार्च, 2024 के बीच आयोजित किए जाएंगे। आयोग ने बताया कि सुबह के सत्र के लिए रिपोर्टिंग का समय 09 बजे और दोपहर के सत्र के लिए रिपोर्टिंग का समय 01 बजे तक है। शेष उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू कार्यक्रम फरवरी, 2024 के तीसरे सप्ताह के दौरान अपलोड किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें