UPSC CSE Main 2022: इन केंद्रों पर होगी परीक्षा?
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन आगे बताए गए शहर के केंद्रों पर होगा- अहमदाबाद, आइजॉल, प्रयागराज (इलाहाबाद), बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, देहरादून, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा।
UPSC CSE Main 2022: ऐसे चेक करें मुख्य परीक्षा का शेड्यूल
-
सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-
अब होम पेज पर दाईं ओर दिखाई दे रहे What’s New के सेक्शन में जाएं।
-
अब यहां दिखाई दे रहे मुख्य परीक्षा, 2022 के शेड्यूल पर क्लिक करें।
-
अब परीक्षा का शेड्यूल आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
-
इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
मुख्य परीक्षा के शेड्यूल को डायरेक्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें-
UPSC CSE Main 2022 Exam Schedule