फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE Main Exam 2023: परीक्षा में उत्तर लिखते समय बिल्कुल न करें ये 5 गलतियां, मेहनत पर फिर सकता है पानी

Fri, 15 Sep 2023 12:09 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE 2023: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आज से शुरू हो रही है। यहां ऐसी 5 गलतियों के बारे में बताया गया है, जिन्हे अक्सर उम्मीदवार परीक्षा लिखते समय कर देते हैं। आपको ध्यान रखना है कि पेपर लिखते समय ऐसी गलतियां न हों।
 
विज्ञापन
यूपीएससी सीएसई मेन्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE 2023 Main Exam: संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आज से शुरू हो रही है। मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर हैं, जिनमें से दो पेपर क्वालीफाइंग हैं, चार सामान्य अध्ययन के हैं और दो विकल्प के लिए हैं। चूंकि उम्मीदवार अपने जीवन की ये महत्वपूर्ण परीक्षा लिखने जा रहे हैं, इसलिए यहां 5 ऐसी गलतियां बताई गई हैं जिन्हे परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर देते समय आपको करने से बचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2023

सीएसई मुख्य प्रश्नपत्र प्रकृति में वर्णनात्मक होते हैं। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी - सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक। संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित करता है - प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार)। शेड्यूल के मुताबिक, मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। आज से वो दौर शुरू हो रहा है, जिसके लिए आपने लंबे समय से तैयारी की है। इसलिए पेपर में आपको ये गलतियां बिल्कुल नहीं करनी हैं -
 
  1. QCAB (प्रश्न-सह- उत्तर पुस्तिका) में लिखी गई अप्रासंगिक बातें अर्थात कोई भी संख्या, श्लोक, चिह्न, अंक लिखने से बचें, जो उत्तर या पुस्तिका से प्रासंगिक नहीं है, उसे लिखने से बचना चाहिए।
  2. उम्मीदवारों को QCAB में कहीं भी कुछ भी ऐसा नहीं लिखना चाहिए जो उनकी पहचान जैसे कि उनका नाम, रोल नंबर, जाति-धर्म, पता आदि का खुलासा करता हो।
  3. मिश्रित भाषा माध्यम में उत्तर देना अर्थात अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उत्तर लिखने से बचें। आपको अपना उत्तर एक भाषा में लिखना चाहिए।
  4. आंशिक रूप से स्याही में और आंशिक रूप से पेंसिल में उत्तर देना। अपना पेपर इसी तरह की स्याही से लिखें।
  5. पेपर को साफ-सुथरी लिखावट में लिखें जिसे पढ़ना आसान हो। खराब / अस्पष्ट लिखावट से बचें।

किसी भी तरह के कन्फ्यूजन को क्लियर करने के लिए उम्मीदवार संलग्न दस्तावेज को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं जो उत्तर देने का सही तरीका और गलत तरीका बताता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें