फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JMI RCA: जामिया की आरसीए का शानदार प्रदर्शन, 38 से अधिक उम्मीदवारों ने पास की UPSC परीक्षा, इनमें 15 महिलाएं

Fri, 06 Mar 2026 07:41 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE 2025 Final Result: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी के 38 से अधिक उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल हुए हैं। इनमें 4 अभ्यर्थियों ने टॉप-50 में जगह बनाई। सफल अभ्यर्थियों में 15 महिलाएं भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन
जामिया की आरसीए के 38 से अधिक अभ्यर्थी यूपीएससी सीएसई परीक्षा में सफल - फोटो : X(@jmiu_official)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के घोषित परिणाम में जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) के उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जामिया के सेंटर फॉर कोचिंग एंड करियर प्लानिंग के तहत चलने वाली इस अकादमी के 38 से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन

चार उम्मीदवारों ने टॉप-50 में बनाई जगह

खास बात यह है कि इनमें से चार उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया टॉप-50 में जगह बनाई। इन अभ्यर्थियों ने ऑल इंडिया रैंक 7, 14, 24 और 29 हासिल कर जामिया मिल्लिया इस्लामिया का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

15 महिला अभ्यर्थी भी शामिल, कुलपति ने दी बधाई

अकादमी से सफल हुए उम्मीदवारों में 15 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। इन उम्मीदवारों का चयन विभिन्न अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने छात्रों को प्रशिक्षण देने में लगे शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जामिया के छात्रों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

वहीं रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों, खासकर महिला उम्मीदवारों का इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होना विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी की प्रभारी प्रो. समीना बानो ने भी परिणाम पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कुलपति और रजिस्ट्रार के मार्गदर्शन और लगातार समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें