यूपी बोर्ड के टॉपर को मिलेगा इनाम और सम्मान
यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाता है। टॉपर्स को सरकार एक लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि, लैपटॉप और प्रमाण-पत्र से सम्मानित करती है। स्टेट टॉपर के साथ-साथ जिले में टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार राशि के साथ 21,000 रुपये और प्रमाण-पत्र दिया जाता है।
UP Board 10th Topper List 2026: यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट
कक्षा 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% टॉप किया है। इस वर्ष 10वीं में 90.40% विद्यार्थियों ने किया पास। यहां देखे कौन है टॉप तीन विद्यार्थी।
UP Board 12th Topper List 2026: यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट
कक्षा 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% लाकर टॉप किया है। इस बार 80.38 फीसदी विद्यार्थियों ने किया पास। यहां देखे कौन है टॉप तीन विद्यार्थी।
पिछले वर्ष के टॉपर्स
पिछले वर्ष 2025 की 10वीं की परीक्षा में यश प्रताप सिंह ने पूरे राज्य में टॉप किया था। जालौन के यश ने 10वीं में 97.83% अंक हासिल किए थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा में महक जायसवाल ने पूरे राज्य में 97.20% अंको के साथ टॉप किया था।
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के विद्यार्थी
यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के विद्यार्थी
यहां क्लिक करें
UP Board Result 2026: ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट
छात्रों एवं अभिभावकों की सहुलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।