मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित
यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से विशेष सम्मान दिया जाता है। प्रदेश स्तर पर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की नकद राशि, लैपटॉप और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है। वहीं, जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 21,000 रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सम्मान-पत्र दिया जाता है।
पिछले साल की टॉपर रही थीं महक जायसवाल
यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप करने के लिए बेहद उच्च अंक जरूरी होते हैं। 2025 में महक जायसवाल ने 97.20% अंक हासिल कर पहला स्थान पाया था।
UP Board 12th Result 2026: 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
रिजल्ट जारी होने पर यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:
- सबसे पहले आप amarujala.com/results/up-board पर जाएं।
- अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- इसके बाद, 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।