ये है वायरल नोटिस की सच्चाई
'X' पर वायरल एक नोटिस में दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे 15 अप्रैल, 2025 को घोषित किए जाएंगे। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि अभी तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा के लिए कोई आधिकारिक तिथि या समय की घोषणा नहीं की है। यूपी बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि छात्रों को सतर्क रहना चाहिए और विश्वसनीय जानकारी के लिए केवल आधिकारिक हैंडल का ही पालन करना चाहिए।
छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि यह अधिसूचना झूठी और भ्रामक है। जिस ट्विटर हैंडल से यह सूचना सार्वजनिक की गई है, वह आधिकारिक नहीं है। इसलिए छात्रों से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और आधिकारिक हैंडल से ही जुड़े रहें। विश्वसनीय जानकारी के लिए आप अमर उजाला के शिक्षा सेक्शन में भी नियमित विजिट कर सकते हैं।
कब तक आएगा रिजल्ट?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच किया गया था। बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है।
ताजा अपडेट के अनुसार, 9 अप्रैल के बाद से परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट तैयार होने में लगभग 15 दिन का समय लगेगा। ऐसे में संभावना है कि (UP Board Result 2025) अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परिणाम घोषित किया जा सकता है। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड दोनों कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन जारी करता है।
UP Board Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक
परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
UP Board Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले चेक करें अपना रिजल्ट
नतीजों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही आपको यहां अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
- इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
- अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।