फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Admit Card: यूपी बोर्ड अंक सुधार परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 14 Sep 2021 06:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Admit Card: UP Board Admit Card: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की ओर से वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने का विशेष मौका दिया है। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र, विद्यालयवार एवं केंद्रवार नामावली को डाउनलोड करने हेतु यहां सीधा लिंक दिया गया है। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Admit Card: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की ओर से वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने का विशेष मौका दिया है। इसके तहत परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी गई है। यूपीएमएसपी (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से 06 अक्तूबर, 2021 तक आयोजित की जा रही। यहां हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र, विद्यालयवार एवं केंद्रवार नामावली को डाउनलोड करने हेतु सीधा लिंक दिया गया है। 

विज्ञापन

हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र, विद्यालयवार एवं केंद्रवार नामावली को डाउनलोड करने हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर विजिट करें या फिर यहां क्लिक करें। ध्यान दें कि लॉगिन सिर्फ स्कूल आईडी के जरिये संस्था प्रधान या प्रधानाचार्य ही कर सकेंगे। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करें। खास बात यह है कि वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में गैरहाजिर रहने वाले परीक्षार्थियों को भी मौका देते हुए दोबारा परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया है।  

प्रश्न - पत्र सिर्फ दो घंटे का होगा

UP Board 2021 - फोटो : amar ujala
UP Board की अंक सुधार परीक्षा में प्रश्न - पत्र सिर्फ दो घंटे का होगा। इसमें प्रश्नों की संख्या भी कम रखी जाएगी। यह परीक्षा 18 सितंबर से 06 अक्तूबर, 2021 के बीच कराई जाएगी। इसमें शर्त यह होगी कि परीक्षार्थियों का 21 जुलाई को घोषित मूल्यांकन आधारित रिजल्ट अमान्य हो जाएगा। अंक सुधार के लिए इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को कॉपी जांचने से प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा। जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, यदि उनके कम अंक आते है और वह पूर्व में घोषित परिणाम में प्राप्त अंकों को दावा करते है, तो उसे मान्य नहीं किया जाएगा। आंतरिक मूल्यांकन और प्रेक्टिकल परीक्षा के अंक पहले वाले ही रहेंगे। 

कोरोना के कारण रद्द हुईं थीं परीक्षाएं
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण महामारी के कारण परीक्षा न होने पाने से सभी परीक्षार्थियों को प्रमोट कर दिया गया था। इसी के साथ, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका देने के लिए बोर्ड परीक्षा 18 सितंबर से 06 अक्तूबर के बीच आयोजित होने का कार्यक्रम जारी किया था। अधिकारियों के अनुसार यूपी हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 12 और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 15 कार्य दिवस में कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा केवल लिखित अंश के लिए होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें