फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPCATET 2024: संयुक्त कृषि और प्रौद्योगिकी प्रवेश लिए आवेदन पत्र में आज से करें सुधार; यहां से करें संशोधन

Thu, 09 May 2024 04:55 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPCATET 2024: यूपी संयुक्त कृषि और प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उनके लिए सुधार विंडो खोल दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPCATET 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPCATET 2024: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ ने आवेदकों को अपने उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा या यूपीसीएटीईटी आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए आमंत्रित किया है। जिन भी उम्मीदवार के आवेदन पत्र में कोई त्रुटी रह गई है, वे आधिकारिक वेबसाइट upcatet.org. के  माध्यम से आवेदन पत्र में 14 मई शाम 5 बजे तक सुधार या बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा 11 और 12 जून को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार 27 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos

इस दिन आएगा रिजल्ट 
यूपी संयुक्त कृषि और प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा परिणाम 22 जून 2024 को घोषित किया जाएगा। यूपीसीएटीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया 27 जून से शुरू होगी। यूपीसीएटीईटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

भाग लेने वाले विश्वविद्यालय
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के अलावा UPCATET के माध्यम से योग्य उम्मीदवार बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, चंद्र शेखर आजाद विश्वविद्यालय और महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सहित यूपी के कुल 5 कृषि यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें