उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (UPCATET) 2019 का परिणाम 31 मई, 2019 को घोषित किया गया है। उम्मीदवार UPCATET की आधिकारिक वेबसाइट upcatet.org पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। UPCATET परीक्षा 16 मई, 17 मई और 18 मई, 2019 को नरेंद्र देव विश्वविद्यालय कृषि और प्रौद्योगिकी, अयोध्या द्वारा आयोजित की गई थी।
बता दें, काउंसलिंग प्रक्रिया 3 जून से शुरू होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, 3 जून को काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करने का लिंक और सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने का लिंक सक्रिय हो जाएगा। पहली काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन विकल्प भरने की प्रक्रिया 21 जून से 24 जून तक की जाएगी और पहला आवंटन परिणाम 3 जुलाई, 2019 को घोषित किया जाएगा।
UPCATET 2019 ऐसे करें अपने परिणाम को डाउनलोड-
- सबसे पहले UPCATET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- UPCATET 2019 रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को पेपर ग्रुप, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी।
- आपके सामने आपका परिणाम खुल जाएगा।
भविष्य के लिए अपने परिणाम का प्रिंट आउट लेकर रखें।
यूपीसीएटैट के बारे में-
यूपीसीएटीईटी परीक्षा उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी और पीएचडी में कृषि, बागवानी, वानिकी पाठ्यक्रमों के साथ प्रवेश लेने के लिए आयोजित की जाती है।
इस लिंक की सहायता से भी अपना परिणाम चेक करें...