फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Pre-Board Exam 2022: यूपी बोर्ड जल्द जारी करेगा प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें, सोमवार से खुल गए हैं स्कूल

Wed, 09 Feb 2022 06:41 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Pre-Board Exam 2022: यूपीएमएसपी की ओर से प्री-बोर्ड परीक्षाओं को आयोजित कराने के निर्देश जारी किए जाने के बाद अब कभी भी परीक्षा की तारीखों का एलान किया जा सकता है।
विज्ञापन
UP Pre-Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Pre-Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कमजोर होने के बाद 7 फरवरी, 2022 से स्कूलों को दोबारा से शुरू कर दिया गया है। अब स्कूलों के खुलते ही 10वीं और बारहवीं कक्षा के प्री-बोर्ड परीक्षाओं की चर्चा भी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने भी सभी स्कूलों को प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा परिषद ने अपने आदेश में कहा है कि अब राज्य में स्कूल खुल गए हैं, इसलिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराई जानी जरूरी है। 

विज्ञापन


UP Pre-Board Exam 2022: जल्द जारी होगी डेटशीट
यूपीएमएसपी की ओर से प्री-बोर्ड परीक्षाओं को आयोजित कराने के निर्देश जारी किए जाने के बाद अब कभी भी परीक्षा की तारीखों का एलान किया जा सकता है। जल्द ही परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी की जाएगी। हालांकि, यूपी बोर्ड की ओर से अब तक तारीखों को लेकर कोई भी सूचना जारी नहीं की गई है। 

UP Pre-Board Exam 2022: दो परीक्षाओं की चुनौती
उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्रों के सामने अब दो-दो परीक्षाओं की तैयारी बहुत कम समय में करने का दवाब है। हालांकि, इस पर शिक्षा परिषद का कहना है कि प्री बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने से छात्रों को बोर्ड परीक्षा के सवालों का पैटर्न पता चलेगा। प्री-बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी स्कूल के शिक्षक ही चेक करेंगे। 
विज्ञापन


UP Pre-Board Exam 2022: चुनाव बाद होंगी बोर्ड परीक्षाएं
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च महीने में किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 7 मार्च, 2022 को समाप्त हो रहे हैं। इसके बाद बोर्ड परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा का प्रवेश पत्र शेड्यूल के बाद जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें