20 मई से शुरू होगी परीक्षाएं
परिषद द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, जेईईसीयूपी ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, एल, के1 से के8 तक की परीक्षाएं 20 मई से 28 मई तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्रों को 30 अप्रैल तक जेईईसीयूपी आवेदन पत्र 2025 जमा करना होगा। उन्हें 1 मई से 6 मई के बीच फॉर्म में दर्ज विवरणों को संपादित करने का अवसर दिया जाएगा।
परिषद ने उत्तर प्रदेश में चल रहे कुल 147 सरकारी, 18 सहायता प्राप्त, 18 पीपीपी और 2,486 निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निक संस्थानों के नाम और कोड नंबर, विभिन्न पाठ्यक्रम समूहों के तहत पहली और दूसरी पाली में चल रहे 77 पाठ्यक्रमों के नाम और पाठ्यक्रमवार उपलब्ध सीटों का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया।
2 लाख 28 हजार सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा
बता दें कि हर साल यूपी पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट्स में डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए जेईईसीयूपी प्रवेश परीक्षा होती है। उत्तर प्रदेश में राजकीय, अनुदानित, निजी और पीपीपी मॉडल संचालित लगभग 1400 पॉलीटेक्निक में जिसमें 2 लाख 28 हजार सीटों पर प्रवेश लिया जाता है।
आवेदन फीस
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये प्रति ग्रुप निर्धारित है।
परीक्षा पैटर्न
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र में 100 सवाल बहुविकल्पीय होंगे। खास बात यह है कि प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रत्येक सही जवाब के चार अंक मिलेंगे। मुख्य काउंसलिंग तीन चरणों में और विशेष काउंसलिंग चौथे चरण से होगी।
2023 तक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक उम्मीदवारों को प्रवेश मिल जाता था लेकिन सत्र 2024-25 की प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया गया था और शून्य अंक पाने वालों को दाखिला नहीं दिया गया था।