फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET UG: उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड की वरीयता सूची जारी, यहां से करें चेक

Sat, 10 Dec 2022 07:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET UG Counselling 2022: उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET, UP) ने यूपी नीट यूजी (UP NEET UG) काउंसलिंग 2022 के मॉप-अप राउंड के तहत दाखिलों के लिए वरीयता सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
UP NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET UG Counselling 2022: उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET, UP) ने उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडर ग्रेजुएट (UP NEET UG) 2022 काउंसलिंग मॉप-अप राउंड के तहत दाखिलों के लिए वरीयता सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upneet.gov.in के माध्यम से मेरिट सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश नीट मॉप-अप राउंड वरीयता सूची में कुल 2,499 उम्मीदवार हैं। सूची में राज्य योग्यता, रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, यूपी श्रेणी, यूपी उप-श्रेणी, नीट अंक और नीट रैंक शामिल हैं।  

विज्ञापन

UP NEET UG Counselling च्वॉइस फिलिंग विंडो शुरू

उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET UP) ने च्वॉइस फिलिंग विंडो बुधवार, 10 दिसंबर को खोली है और उम्मीदवार 13 दिसंबर, 2022 तक अपनी पसंद भर सकते हैं। यूपी नीट यूजी काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम 15 दिसंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के नाम आवंटन सूची में हैं, वे हैं 16 दिसंबर, 2022 से 19 दिसंबर, 2022 तक आवंटन पत्र डाउनलोड करना आवश्यक है।

 

विज्ञापन

UP NEET UG Counselling 2022: कैसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट?

  1. सबसे पहले यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
  2. अधिसूचना अनुभाग में उपलब्ध UP NEET UG 2022 काउंसलिंग मॉप-अप राउंड मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. मेरिट लिस्ट पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  4. सूची डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें