फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET UG 2024 Counselling: यूपी नीट यूजी राउंड तीन के लिए सीट आवंटन जारी, इस तिथि तक करें कॉलेज में रिपोर्ट

Sat, 19 Oct 2024 09:21 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET UG 2024 Counselling: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड तीन के लिए सीट आवंटन जारी कर दिए गए हैं, जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे अब अपना सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
UP NEET UG 2024, यूपी नीट यूजी 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET UG 2024 Counselling: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ ने अक्तूबर को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा स्नातक (UP NEET UG) 2024 सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड-3 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट (upneet.gov.in) के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यूपी नीट यूजी राउंड-3 अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी। 

यूपी नीट यूजी 2024 राउंड-3 मेरिट लिस्ट 10 अक्तूबर को प्रकाशित की गई थी। राउंड-3 मेरिट लिस्ट 2024 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया के लिए पात्र हैं। चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को 7 अक्तूबर तक सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना आवश्यक था।

विज्ञापन

इस तारीख तक करें कॉलेज में रिपोर्ट
नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 21 से 23 अक्तूबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके अपनी सीट स्वीकार करनी होगी।


इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
यूपी नीट काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को कई जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इसमें नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड, नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड, कक्षा 10 और 12 की अंकतालिका, कक्षा 10 और 12 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, नीट यूजी 2024 रैंक कार्ड, निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, आदि), पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), चिकित्सा प्रमाणपत्र (यदि संस्थान द्वारा अपेक्षित हो) बैंक खाता विवरण और शुल्क भुगतान रसीद आदि शामिल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें