फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET UG 2023 Counselling: स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 01 Nov 2023 07:54 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET UG 2023: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मेडिकल दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक और मौका है।
विज्ञापन
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET UG 2023 Counselling: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण (DGMET,UP) यूपी ने नीट यूजी 2023 की काउंसलिंग के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस दौर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

विज्ञापन

UP NEET UG नीट यूजी शेड्यूल

डीजीएमई की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 02 नवंबर से शुरू होगी और 03 नवंबर, 2023 को समाप्त होगी। पंजीकरण और सुरक्षा राशि 02 नवंबर से 04 नवंबर, 2023 तक जमा की जाएगी। ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन 02 नवंबर से 04 नवंबर, 2023 तक किया जाएगा।

यूपी नीट यूजी मेरिट सूची 04 नवंबर को घोषित की जाएगी और विकल्प भरना 06 नवंबर से शुरू होगा और 08 नवंबर, 2023 को समाप्त होगा। जबकि आवंटन परिणाम 08 नवंबर को जारी किया जाएगा और आवंटन पत्र और प्रवेश पत्र 09 नवंबर से 11 नवंबर 2023 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं।

स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण करने के दौरान 1000 रुपये की राशि जमा करना होगा। यूपी नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के किसी भी दौर के माध्यम से आवंटित उम्मीदवार काउंसलिंग के विशेष रिक्ति दौर के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन

UP NEET UG 2023 सिक्योरिटी मनी

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए सुरक्षा राशि 30000 रुपये, जबकि निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए 02 लाख और निजी डेंटल कॉलेजों के लिए 01 लाख रुपये है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें