29 अक्तूबर को जारी की जाएगी मेरिट सूची
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपी नीट यूजी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शनिवार 22 अक्तूबर से शुरू होगा और 23 अक्तूबर तक जारी रहेगा। उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक यूपी नीट काउंसलिंग के लिए सिक्योरिटी मनी जमा कर सकते हैं। डीजीएमई यूपी राज्य की मेरिट सूची जारी करेगा। पंजीकृत उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट 29 अक्तूबर को जारी की जाएगी। इसके बाद विकल्प भरने की प्रक्रिया एक नवंबर से चार नवंबर, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी।