फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET PG counselling 2024: फिर बढ़ाई पंजीकरण की आखिरी तिथि, आज 11 बजे से पहले करें आवेदन

Mon, 30 Sep 2024 08:02 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET PG counselling 2024: यूपी नीट पीजी की काउंसलिंग की पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार पहले राउंड के लिए सुबह 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
नीट पीजी काउंसलिंग 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET PG counselling 2024: यूपी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के पहले राउंड के पंजींकरण के लिए आज सुबह 11 बजे तक आवेदन करने के लिए विंडो खुली है। राउंड 2, 3 के लिए कोई नया पंजीकरण नहीं होगा। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश ने एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा, डीएनबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब 30 सितंबर को सुबह 11 बजे तक राउंड 1 यूपी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज्य नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


बता दें कि पहले काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 सितंबर शाम 5 बजे तक बढ़ाई गई थी। इसे फिर से संशोधित किया गया। यूपी राज्य नीट पीजी पंजीकरण पोर्टल सभी राउंड के लिए केवल एक बार सक्रिय होगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को आगे के चयन के लिए समय सीमा से पहले पंजीकरण कराना होगा। DGME UP NEET PG काउंसलिंग के कुल चार राउंड होंगे। पहला राउंड, दूसरा राउंड, तीसरा राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in और www.dgme.up.gov.in के माध्यम से आवेदन करेंगे।

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग फीस

उम्मीदवारों को यूपी नीट पीजी राउंड 1, 2 और 3 काउंसलिंग के लिए  3,000 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। जिन लोगों को सीटें आवंटित नहीं हुई, उन्हें 2,000 रुपये की गैर-वापसी योग्य फीस के साथ खाली सीटों के लिए नया पंजीकरण फॉर्म जमा करना होगा।
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवार, जिन्होंने NEET PG परीक्षा 2024 पास की और एमडीएस के लिए 30 जून को या उससे पहले एक साल की अनिवार्य रोटरी इंटर्नशिप पूरी कर ली है, और एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी पाठ्यक्रमों के लिए 15 अगस्त तक एक साल की अनिवार्य रोटरी इंटर्नशिप पूरी कर ली है, वो इसके पात्र होंगे।
  • यूपी के सरकारी, निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों से एमबीबीएस, बीडीएस कोर्स पास करने वाले उम्मीदवार सरकारी राज्य कोटा सीटों और निजी मेडिकल कॉलेज  सीटों के लिए पात्र हैं। वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली/गोरखपुर से कोर्स पूरा करने वाले उम्मीदवार सरकारी राज्य कोटा सीटों के तहत प्रवेश के लिए पात्र नहीं हैं।
  • ऐसे अभ्यर्थियों के साथ-साथ जिन्होनें उत्तर प्रदेश के बाहर से एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रम पूरा किया है, उन्हें केवल निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए ही पात्र माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें