UP NEET PG 2022 Counselling: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक( Director General of Medical Education and Training) ने उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (UP NEET PG 2022) काउंसलिंग मॉप अप राउंड की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
उम्मीदवार यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से मेरिट सूची देख सकते हैं। यह एमडी/एमएस और डेंटल कोर्स के लिए जारी की गई है। डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) और डिप्लोमा मेडिकल के लिए यूपी नीट पीजी 2022 मॉप-अप राउंड मेरिट लिस्ट में कुल 1612 उम्मीदवारों का नाम है।