उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (UP NEET) 2019 काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी किया जा चुका है। जो अभ्यर्थी इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। सीट अलॉटमेंट लेटर यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर 11 जुलाई 2019 तक उपलब्ध रहेंगे। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है वे 11 जुलाई तक वेबसाइट से अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस खबर में आगे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम देख सकते हैं।
बता दें कि इस बार नीट में ऑल इंडिया टॉपर बने नलिन खंडेलवाल ने भी उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्टर किया था। यूपी नीट मेरिट लिस्ट में नलिन खंडेलवाल को पहली रैंक मिली थी। जबकि ऑल इंडिया में 39वीं रैंक पर आने वाले अनुराग गौतम को यूपी नीट में दूसरा स्थान मिला। पहले राउंड के दाखिले के बाद दूसरे राउंड के लिए काउंसलिंग शुरू होगी।