फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2023: मेडिकल एजुकेशन को बढ़ावा देगी योगी सरकार, बजट में 2491 करोड़ 39 लाख रुपये का किया प्रावधान

Wed, 22 Feb 2023 01:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Budget 2023 Announcements: उत्तर प्रदेश सरकार ने देश के सबसे ज्यादा 24 करोड़ की आबादी वाले राज्य के युवाओं के लिए बजट 2023-24 में बड़े-बड़े एलान किए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : twitter @Tejasvi_Surya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Budget 2023 Big Announcement for Education Jobs Skills Sector: उत्तर प्रदेश सरकार ने देश के सबसे ज्यादा 24 करोड़ की आबादी वाले राज्य के युवाओं के लिए बजट 2023-24 में बड़े-बड़े एलान किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य में मेडिकल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए 14 नए मेडिकल कालेजों की स्थापना की घोषणा की है। इनके संचालन हेतु 2491 करोड़ 39 लाख रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। इससे देश के चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का दबदबा बढ़ेगा। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन दिए जाने के लिए 2023- 2024 के बजट में 3600 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। 

 

विज्ञापन

UP Budget 2023 एक करोड़ छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन

इसके अलावा, स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना के पात्र छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन दिए जाने का एलान किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में 19 अगस्त, 2021 को यूपी फ्री टैबलेट/ स्मार्टफोन योजना की घोषणा की थी। इस योजना के माध्यम से करीब पहले एक करोड़ और फिर दो करोड़ युवाओं को टैबलेट या स्मार्ट फोन प्रदान किए जा रहे हैं। इसके तहत इस बार वित्तीय वर्ष 2023- 2024 के बजट में 3600 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। योजना में 10 हजार 800 रुपये का मोबाइल फोन और 12 हजार 700 रुपये का टैबलेट दिया जाता है।  
 

UP Budget 2023 फार्मा रिसर्च और एजुकेशन को बढ़ावा

इसके साथ ही राज्य में फार्मा रिसर्च और एजुकेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने बड़ी घोषणा की है। बजट प्रावधान के अनुसार, प्रदेश में फार्मा पार्कों की स्थापना एवं विकास हेतु 25 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। वहीं, राज्य में विभिन्न क्षेत्र के श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने हेतु प्रदेश के प्रत्येक मंडल में एक-एक आवासीय विद्यालय की स्थापना की गई है। 

 

UP Budget 2023 स्टार्टअप्स को भी मिलेगा बढ़ावा

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कहा कि उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2020 के अंतर्गत कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, खादी, शिक्षा, पर्यटन, परिवहन आदि क्षेत्रों में नए स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

 

विज्ञापन

UP Budget 2023 कार्यस्थल पर मौत तो पांच लाख की अनुकंपा राशि

वहीं, नौकरी के दौरान या श्रमिक कामगार की मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के तहत कार्य स्थल पर श्रमिक की मृत्यु की दशा में पांच लाख रुपये की अनुकंपा राशि देने का एलान किया गया है। जबकि स्थायी दिव्यांगता पर चार लाख रुपये एवं आंशिक दिव्यांगता पर तीन लाख रुपये की सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान भी किया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें