फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: यूपी बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन खत्म; जानें पिछले पांच वर्षों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट

Fri, 25 Apr 2025 12:48 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP: यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजों के साथ ही टॉपर की सूची भी जारी हो गई है। आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद पिछले पांच वर्षों में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम कब-कब जारी किए हैं।
यहां पढ़ें लाइव अपडेट
 
विज्ञापन
UP Board 2025 Result Date - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 2025 Result Date: UPMSP: यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजों के साथ ही टॉपर की सूची भी जारी हो गई है। आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद पिछले पांच वर्षों में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम कब-कब जारी किए हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

विज्ञापन

 

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें

पिछले वर्षों की तारीखों पर नजर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हर वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अप्रैल से जून के बीच घोषित करता रहा है। पिछले साल 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था, जबकि 2023 में 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे परिणाम घोषित किए गए थे। वहीं 2022 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 18 जून को जारी हुआ था, जबकि 2021 में कोविड-19 महामारी के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी और परिणाम 31 जुलाई को घोषित हुए थे।

विज्ञापन

 
वर्ष तिथि
2025 25 अप्रैल (दोपहर 12:30 बजे)
2024 20 अप्रैल
2023 25 अप्रैल
2022 18 जून
2021 31 जुलाई

2020 से अब तक जारी तिथियों का ट्रेंड

2020 में यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 27 जून को घोषित किए गए थे। इन तारीखों से साफ है कि बीते वर्षों में कभी रिजल्ट जून और जुलाई में भी जारी हुए हैं, तो कभी अप्रैल में। हालांकि, हाल के वर्षों में यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्दी आने का ट्रेंड देखने को मिला है। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

विज्ञापन

UP Board Exam 2025 और 2024 की परीक्षा तिथियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2025 में परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की। इससे एक साल पहले, यानी 2024 में भी परीक्षाएं तय समय पर 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच संपन्न हुई थीं। दोनों ही वर्षों में बोर्ड ने परीक्षा को फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च के दूसरे सप्ताह तक आयोजित किया। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

2023 और 2022 में इस दिन हुई बोर्ड परीक्षाएं

साल 2023 में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक चली थी। वहीं, 2022 में कोरोना के कारण परीक्षा कार्यक्रम थोड़ा खिसक गया था और परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी।

10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र  यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें