UP Board Result 2025: आज क्यों नहीं आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हर साल परिणाम जारी करने से पहले उसकी तारीख की औपचारिक घोषणा करता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि आज यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। छात्र बोर्ड की अगली घोषणा तक इंतजार करें और रिजल्ट से संबंधित सभी ताजा जानकारी के लिए
यहां पढ़ें लाइव अपडेट
UP Board Result MarkSheet: इस बार मार्कशीट में दिखेंग कई बदलाव
एक साथ आएगा दोनों कक्षाओं का परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार भी परंपरा को बरकरार रखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा। ध्यान देने योग्य बात यह है कि बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित करेगा।
UP Board Result: अमर उजाला पर देख सकेंगे परिणाम
यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलेगी। रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट पेज amarujala.com/results पर जाएं।
- विभिन्न बोर्डों की सूची में से यूपी बोर्ड का चयन करें, जो थोड़ा नीचे मिलेगा।
- 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं के लिंक पर और 12वीं कक्षा के छात्र 12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या, रोल नंबर या रोल कोड जैसे मांगे गए क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- आप चाहें तो उपलब्ध डाउनलोड बटन का उपयोग करके अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।