फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर, जानिए क्या है पासिंग मार्क्स

Sun, 20 Apr 2025 02:08 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board 12th Passing Marks: यूपी बोर्ड 12वीं के परिणाम 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह सवाल अहम है कि पास होने के लिए कितने अंक लाने होंगे। आइए जानते हैं कि यूपी बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को कितने अंक प्राप्त करने जरूरी हैं।यहां पढ़ें लाइव अपडेट


 
विज्ञापन
UP Board 12th Result 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों के मन में यह सवाल बार-बार उठता है कि पास होने के लिए आखिर कितने अंक लाने जरूरी हैं?
विज्ञापन


अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। इसमें हम आपको बताएंगे कि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पासिंग मार्क्स क्या तय किए गए हैं, और किन बातों का खास ध्यान रखना होगा।

पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। यदि कोई विषय 100 अंकों का है, तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक लाने होंगे। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं, उनमें दोनों भागों में अलग-अलग पास होना जरूरी है। यदि कोई छात्र किसी एक भाग में भी निर्धारित प्रतिशत से कम अंक लाता है, तो वह उस विषय में फेल माना जाएगा।

ग्रेस मार्क्स सिस्टम क्या है?

ग्रेस मार्क्स का मतलब होता है कि यदि कोई छात्र परीक्षा में पास होने के लिए निर्धारित अंक से थोड़ा पीछे रह जाता है, तो उसे ग्रेस अंक देकर पास कर दिया जाता है। इस सिस्टम का उद्देश्य उन छात्रों को मदद देना है जो थोड़े से अंकों से फेल हो गए हैं, ताकि वे अगले साल की परीक्षा में शामिल होने के बजाय उसी साल पास हो सकें। हालांकि, यह सुविधा केवल सीमित अंकों के लिए दी जाती है और यह बोर्ड की नीति और नियमों के अनुसार होती है।
विज्ञापन

UP Board Result 2025 Download: जारी होने के बाद कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड परिणाम

फिलहाल के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे खुद को पंजीकृत कर लें। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी मिलती रहेगी।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र 
यहां पंजीकरण करें


परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट सबसे पहले और बिना किसी असुविधा के देख पाएंगे।
  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results/up-board
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें