रिजल्ट की तारीखों का भी फर्जी नोटिस हो चुका जारी
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर अफवाह चल रही है। जिसमें दावा किया गया था कि 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे 15 अप्रैल को जारी होंगे। लेकिन बोर्ड ने तुरंत संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करके दावों को सिरे से खारिज कर दिया था।
UP Board Result 2025 Download: जारी होने के बाद कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड परिणाम
फिलहाल के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे खुद को पंजीकृत कर लें। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी मिलती रहेगी।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट सबसे पहले और बिना किसी असुविधा के देख पाएंगे।
- सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results/up-board
- इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
- अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।