फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2025: वेबसाइट ठप होने पर घबराएं नहीं, इन पांच आसान स्टेप्स से अमर उजाला पर देखें सकेंगे परिणाम

Fri, 25 Apr 2025 12:49 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board 10th-12th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा हो गई है। आधिकारिक वेबसाइट भारी ट्रैफिक के चलते ठप हो जाए या खुलने में परेशानी हो तो छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल के जरिए भी केवल 5 आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट
विज्ञापन
UP Board Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। लाखों छात्र एक साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच रहे हैं, जिससे साइट पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में छात्रों की सुविधा के लिए अमर उजाला ने एक रिजल्ट पोर्टल amarujala.com/results उपलब्ध कराया है, जहां वे बिना किसी रुकावट के अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह पोर्टल तेज, सुरक्षित और उपयोग में आसान है।

विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें
विज्ञापन

 
इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपीएमएसपी परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 54.37 लाख छात्र उपस्थित हुए, जिसमें 27.32 लाख छात्र कक्षा 10 (हाईस्कूल) की परीक्षा दे रहे थे और 27.05 लाख छात्र कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में शामिल हुए थे। 

पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। यदि कोई विषय 100 अंकों का है, तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक लाने होंगे। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं, उनमें दोनों भागों में अलग-अलग पास होना जरूरी है। यदि कोई छात्र किसी एक भाग में भी निर्धारित प्रतिशत से कम अंक लाता है, तो वह उस विषय में फेल माना जाएगा।

विज्ञापन

ये रहे पांच आसान तरीके

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com/results/up-board पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "UP Board Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें