पुनर्मूल्यांकन
जो छात्र अपने यूपी बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2024 से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि अंकों में कोई बदलाव होता है, तो इसे मूल मार्कशीट में अपडेट किया जाएगा।
जानिए किन लोगों को माना जाएगा फेल
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में 2 विषय से ज्यादा में फेल होने वाले छात्रों को फेल ही माना जाएगा। ऐसे छात्रों को दोबारा एक ही कक्षा में पढ़ना होगा। वहीं, 2 विषय में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंटल एग्जाम दे सकेंगे। कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन रिजल्ट के बाद जारी किया जाएगा। सभी छात्रों को एक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक पाने होंगे।