उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन और परीक्षा को नकल विहीन कराने को लेकर बोर्ड परीक्षकों और परीक्षार्थियों की संख्या का अनुपात देखते हुए बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी इस बार इजाफा किया गया था।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 58 लाख 67 हजार 398 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले छह लाख से ज्यादा बढ़ी है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि यूपी बोर्ड देश-दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल शिक्षा बोर्ड है। इस साल बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
इस साल बोर्ड परीक्षाओं में 58.67 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षाओं के लिए 8752 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
बता दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा हिंदी विषय के साथ शुरू हुई थी तो वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ हुई थी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा शुक्रवार, तीन मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय के साथ खत्म हुई तो वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा चार मार्च को रसायन विज्ञान यानी कैमिस्ट्री और समाज शास्त्र के पेपर के साथ समाप्त हो चुकी है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट का रिजल्ट लिंक जल्द ही एक्टिव होने वाला है। हालांकि अभी से दिन व तारीख का एलान नहीं है, लेकिन यह परिणाम इस साल जल्दी जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही 58 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा, इन परिणामों को upresults.nic.in पर से देखा जा सकेगा।
बोर्ड परीक्षा के सुगम संचालन के लिए यूपीएमएसपी की ओर से आठ हजार 656 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 14 एवं हाई स्कूल की परीक्षाएं 12 दिन चलीं। हाई स्कूल में 31 लाख 16 हजार 487 एवं इंटर में 27 लाख 69 हजार 258 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यानी इस साल कुल 58 लाख 85 हजार 745 पंजीकरण कराया था।
यूपी बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। परिणाम अप्रैल 2023 के अंत सप्ताह तक आने की उम्मीद है। वर्तमान में, मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है और छात्र परिणाम की औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में सूचना निकाली जा सकती है।
यूपी एमएसपी की योजना के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पूरा कर लिया गया है। नियमानुसार, परीक्षा समाप्ति के 40 दिनों के अंदर परिणाम आ सकता है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड सचिव के माध्यम से जारी एक पत्र चर्चा का विषय बना रहा, जिसमें सूचित किया गया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों की घोषणा 5 अप्रैल को होगी। वहीं पत्र में सचिव के हस्ताक्षर भी हैं। बोर्ड ने इस पत्र को फर्जी बताया है।
हाई स्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन को 89,698 एवं इंटर के लिए 54,235 समेत कुल 1,43,933 परीक्षक लगाए गए थे।
हाईस्कूल एवं इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 18 मार्च से एक अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया था परीक्षकों की तत्परता से यह कार्य एक दिन पहले पूरा करा लिया गया। गौरतलब है कि इस बार बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा में कुल 58,85,745 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।
UP Board Class 10th and 12th Result Date: यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा। छात्रों के मन में इस बात को लेकर कई तरह के सवाल हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक खबरें भी फैलाई जा रही हैं। रिजल्ट जारी होने के संबंध में बोर्ड अधिकारियों ने इश तरह की खबरों को फर्जी बताया है। बोर्ड की तरफ से तारीखों का एलान किया जाना है।