फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: यूपी बोर्ड परीक्षा में बीते वर्षों में क्या रहा था छात्रों का सफलता प्रतिशत, यहां पढ़ें

Sat, 18 Jun 2022 02:17 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result: यूपी बोर्ड परीक्षा, 2022 के लिए करीब 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन करवाया था। वहीं, करीब 48 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। UP Board Result Live Update
विज्ञापन
UP board result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। परिणाम को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया था। उन्होंने हाल ही में अधिकारियों को परिणाम को समय से जारी करने और छात्रों और अभिवावकों को इसकी तारीख की जानकारी पहले से देने को कहा था। 

विज्ञापन

UP Board Result: इतने छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल
यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल, 2022 तक किया गया था। बता दें कि परीक्षा के लिए करीब 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन करवाया था। वहीं, करीब 48 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद से ही परिणाम को लेकर इतनी बड़ी संख्या में छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि परिणाम से जुड़ा कोई भी अपडेट आपको सबसे पहले अमर उजाला पर मिलेगा। 
 

UP Board Result: बीते साल इतने छात्रों ने पाई थी सफलता
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा, 2021 के परिणाम में 12वीं कक्षा का सफलता प्रतिशत 97.88 फीसदी रहा था। कुल 26,09,501 छात्रों में से 25,54,813 छात्रों ने यूपी बोर्ड 2021 की इंटरमीडिएट परीक्षा पास की थी। वहीं, कक्षा दसवीं का सफलता प्रतिशत 99.53 फीसद रहा था। इस परीक्षा में 29,96,031 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 29,82,055 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। बता दें कि इस साल बोर्ड की ओर से कोरोना महामारी के कारण वार्षिक परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था। छात्रों को विशेष मूल्यांकन पद्धति के अनुसार अंक दिए गए थे। 

जानें बीते सालों के दसवीं का परिणाम
 
साल सफलता फीसदी
2021 99.53
2020 83.31
2019 80.70
2018 75.16
2017 81.80
विज्ञापन

बीते सालों में यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम?
 
साल सफलता फीसदी
2021 97.88
2020 74.63
2019 70.06
2018 72.43
2017 82.62
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें