हाईस्कूल में लड़का तो इंटर में लड़की बनीं टॉपर
हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में प्रिंस पटेल टॉप पर रहे। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रिंस का कहना है कि उनका सपना सेना में जाने का है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने बाजी मारी। 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर उन्होंने बोर्ड परीक्षा में टॉप किया।