UP Board Result 2020 (बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी)
- फोटो : अमर उजाला
UP Board 12th Result 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। वर्षों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रयागराज की बजाय इस बार लखनऊ से बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित किए। लंबे वक्त से रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना 12वीं के नतीजे देख सकते हैं। इस साल बारहवीं में 74.63 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। इंटरमीडिएट में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने टॉप किया है। उन्होंने 97 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान प्रयागराज के प्रांजल सिंह का रहा है। उन्होंने 96 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। तीसरे स्थान उत्कर्ष शुक्ला का रहा है जिन्होंने 94.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वो औरैया के रहने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें-UP Board 12th Result 2020: दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, टॉपर्स को एक लाख रुपये और लैपटॉप मिलेगा
पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल महीने में जारी किया गया था। इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड के परिणाम देरी से जारी हुए हैं। इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी में शुरू हुई थीं और 6 मार्च तक चली थी। कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए लॉकडाउन की घोषणा के चलते परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी हुई थी। जिसकी वजह से इस साल रिजल्ट की घोषणा में भी देरी हुई।
मुझे उम्मीद थी मैं टॉप करूंगा: अनुराग
बारहवीं कक्षा के टॉपर अनुराग का कहना है कि मुझे उम्मीद थी मैं टॉप करूंगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए मैंने हर रोज 15 घंटे पढाई की थी। जब तक मेरा टारगेट पूरा नहीं होता था तब तक मैं पढ़ाई करता था। माता और पिता के साथ ही स्कूल के शिक्षकों का भी मुझे पूरा सहयोग मिला। अनुराग के पिता की छोटी- सी इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं।
यूपी बोर्ड के रिजल्ट के लाइव अपडेट के लिए पढ़ें ये खबर
उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
- upresults.nic.in
- upmsp.edu.in
- कैसे देखें अपना 12वीं कक्षा का रिजल्ट
- सबसे पहले विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in/ upmsp.edu.in है।
- यहां विद्यार्थियों को बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- विद्यार्थी बारहवीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और विवरण भरें।
- विद्यार्थियों की तरफ से जानकारी भरते ही रिजल्ट खुल जाएगा।
- अब विद्यार्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें या फिर उसका प्रिंट ले लें।
इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: दसवीं में 83.31 फीसदी विद्यार्थी पास, रिया जैन ने किया टॉप, पांच चरणों में ऐसे देखें परिणाम
कैसा रहा पिछले पांच सालों में यूपी बोर्ड के बारहवीं का रिजल्ट?
पिछले साल बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 7 फरवरी से लेकर 2 मार्च के बीच हुई थी। 27 अप्रैल को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी हुआ था। पिछले साल बारहवीं में 70.06 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। साल 2018 में बारहवीं कक्षा में 72.43 फीसदी और साल 2017 में 82.62 फीसदी रिजल्ट रहा था। उससे पहले साल 2016 में बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 87.99 फीसदी और 2015 में 88.83 फीसदी रहा था।