फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: दसवीं में 83.31 फीसदी विद्यार्थी पास, रिया जैन ने किया टॉप, पांच चरणों में ऐसे देखें परिणाम

Sat, 27 Jun 2020 12:47 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP Board Result 2020 (दसवीं कक्षा के परिणाम जारी) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

UP Board Result 2020: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। दसवीं कक्षा के परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने सालों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए इस बार प्रयागराज की जगह लखनऊ से दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। परीक्षा परिणाम की प्रेस वार्ता में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट अच्छा रहा है। दसवीं कक्षा में 83.31 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।

विज्ञापन




दसवीं में इस साल बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने टॉप किया है। रिया ने 96.67 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया है।दसवीं में दूसरा स्थान  अभिमन्यु वर्मा का रहा है। उन्होंने 95.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वो साई इंटर कॉलेज बाराबंकी के विद्यार्थी हैं। वहीं, तीसरा स्थान योगेश प्रताप सिंह और राजेंद्र प्रताप सिंह का रहा। इन दोनों ही विद्यार्थियों ने 95.33 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप किया है। योगेश प्रताप सदभावना इंटर कॉलेज बाराबंकी के विद्यार्थी हैं। पिछले साल बोर्ड ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट 27 अप्रैल को ही जारी कर दिया था। इस बार कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए रिजल्ट जारी होने में देरी हुई है। पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 80.07 फीसदी रहा था। 


इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: परिणाम जारी होते ही बोर्ड की वेबसाइट क्रैश, अमर उजाला पर देखें रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन



यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट

  • upresults.nic.in
  • upmsp.edu.in 


कैसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट?
-सबसे पहले विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in/ upmsp.edu.in है। 
-यहां विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-विद्यार्थी दसवीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और विवरण भरें।
-विद्यार्थियों की तरफ से जानकारी भरते ही रिजल्ट खुल जाएगा।
-अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंट ले लें।

इसे भी पढ़ें-UP Board 12th Result 2020: दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी



गौरतलब है कि पिछले साल यूपी बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट 80.07 फीसदी रहा था। उससे पहले साल 2018 में दसवीं के परिणाम 75.16 फीसदी रहा था। जबकि साल 2017 में  81.18 फीसदी, 2016 में  87.66 फीसदी और  साल 2015 में दसवीं का परिणाम  83.74 फीसदी रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें