UP Board exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र जमा हो चुके हैं। अब यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र में सुधार के लिए सुधार विंडो खोल दी है। तो परीक्षा में शामिल हो रहा हर परीक्षार्थी एक बार अपना आवेदन पत्र ठीक से देख लें, यदि उसमें कुछ सुधार करना है, तो नीचे बताए गए चरणों को फॉलो कर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दस्तावेज बहुत ही अहम माने जाते हैं, खासतौर पर हाईस्कूल की मार्कशीट को जन्मतिथि सत्यापन आदि के लिए वैध माना जाता है, तो हर परीक्षार्थी, जो इस बार परीक्षा के लिए आवेदन कर चुका है, अपना आवेदन पत्र पुन: जांच लें। यूपी बोर्ड ने 5 अक्तूबर तक सुधार विंडो खोली हुई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार किया जा सकता है। हालांकि इस अवधि के दौरान कोई नया छात्र विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सुधार की जानकारी |
विवरण |
|---|---|
नाम |
छात्र का पूरा नाम |
पिता का नाम |
पिता का नाम |
माता का नाम |
माता का नाम |
जन्म तिथि |
जन्म की सही तिथि |
परीक्षा वर्ष |
सही वर्ष का चयन |
विद्यालय का नाम |
विद्यालय का पूरा नाम |
विषय |
सही विषयों का चयन |
फोटो |
फोटो की गुणवत्ता और आकार |
हस्ताक्षर |
सही हस्ताक्षर |
स्थायी पता |
स्थायी पते में कोई भी गलती |
मोबाइल नंबर |
सही मोबाइल नंबर |
ई-मेल आईडी |
सही ई-मेल आईडी |