यूपी बोर्ड परीक्षा 12वीं के पेपर में दो खंड होंगे। कुल 100 अंकों का पेपर होगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों को तीन घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को शुरुआती 15 मिनट पेपर को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड की तरफ से जारी मॉडल पेपर के अनुसार, कक्षा 10वीं में पेपर खंड ‘अ’ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्नों का होगा। इसमें 20 सवाल होंगे। इसके लिए छात्रों को ओएमआर शीट भी दिया जाएगा। यूपी बोर्ड ओएमआर शीट वाले सवालों का जवाब ध्यान से देना होगा। बहुविकल्पीय वाले सवालों में हर प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। ऐसे में खंड अ कुल 20 अंकों के लिए होगा, जबकि खंड ब 50 अंकों का होगा।