फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 10वीं डेटशीट 2027: हिंदी से शुरू होगी हाईस्कूल परीक्षा, गणित-अंग्रेजी और साइंज का एग्जाम कब होगा?

Mon, 12 Oct 2026 08:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 2027 की समय सारणी जारी कर दी है। इस बार परीक्षा 5 फरवरी शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। जो भी छात्र इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं, वे यहां उपलब्ध पूरी डेटशीट नोट कर लें।
 
विज्ञापन
UP Board 10th Date Sheet 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 10th Date Sheet 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षा की आधिकारिक समय-सारणी (Date Sheet) जारी कर दी है। वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों परीक्षार्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत टाइम टेबल देख सकते हैं और अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। 10वीं की पूरी डेटशीट नीचे भी उपलब्ध है।

Trending Videos

दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी:
  • प्रथम पाली (सुबह): प्रातः 8:30 बजे से पूर्वाह्न 11:45 बजे तक
  • द्वितीय पाली (शाम): अपराह्न 2:00 बजे से सायंकाल 5:15 बजे तक

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 5 से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा, देखें दोनों कक्षाओं की डेटशीट

क्या यूपी बोर्ड 10वीं की डेटशीट जारी हो गई है?

हां, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की डेटशीट आज, 12 अक्तूबर 2026 को जारी कर दी गई है। पूरी डेटशीट इस प्रकार है:
 
दिनांक एवं दिन पाली एवं समय विषय (हिंदी)
05 फरवरी 2027 (शुक्रवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) हिंदी, प्रारंभिक हिंदी
08 फरवरी 2027 (सोमवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) सामाजिक विज्ञान
09 फरवरी 2027 (मंगलवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) एन०सी०सी०
  शाम (2:00 PM – 5:15 PM) मानव विज्ञान
10 फरवरी 2027 (बुधवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) अंग्रेजी
  शाम (2:00 PM – 5:15 PM) इलेक्ट्रिशियन, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, आई०टी०/आई०टी०ई०एस०, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबन्ध, रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापार)
12 फरवरी 2027 (शुक्रवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिए / बालकों के लिए तथा उन बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)
13 फरवरी 2027 (शनिवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) गणित
15 फरवरी 2027 (सोमवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) संस्कृत
16 फरवरी 2027 (मंगलवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली
17 फरवरी 2027 (बुधवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) विज्ञान
  शाम (2:00 PM – 5:15 PM) संगीत वादन
18 फरवरी 2027 (गुरुवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) कम्प्यूटर
  शाम (2:00 PM – 5:15 PM) सिलाई
19 फरवरी 2027 (शुक्रवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) वाणिज्य
20 फरवरी 2027 (शनिवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) उर्दू
22 फरवरी 2027 (सोमवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) चित्रकला, रंजनकला
23 फरवरी 2027 (मंगलवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) संगीत गायन
  शाम (2:00 PM – 5:15 PM) पालि, अरबी, फारसी
24 फरवरी 2027 (बुधवार) सुबह (8:30 AM – 11:45 AM) कृषि

नकलविहीन परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर और कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

यूपी में होने हैं विधानसभा चुनाव

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड पूरा परीक्षा कार्यक्रम 20 दिन में ही संपन्न कराने की तैयारी में है। इससे पहले चुनाव आयोग कई बार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करवा चुका है। चुनावी वर्ष में परीक्षाओं का कार्यक्रम तय करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेनी भी अपेक्षित होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें