UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10 और 12 तक के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी है। शासन के जारी आदेश के अनुसार सत्र 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि प्रधानाचार्यों की मांग पर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बढ़ाई है। वे परीक्षार्थी जिन्होंने बोर्ड का पंजीकरण फॉर्म नहीं भरा था, वे अब 25 सितंबर तक उसके लिए आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे विद्यार्थियों के पंजीकरण की सभी प्रक्रियाओं को ससमय पूरा करें।
यह भी बता दें कि पहले फीस जमा करने और विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त और 5 सितंबर निर्धारित थी। अब स्कूलों के प्रधानाचार्य 26 से 30 सितंबर तक छात्रों के विवरण की जांच करेंगे। वहीं 1 से 5 अक्तूबर तक पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि संशोधन का मौका मिलेगा। कक्षा नौ व 11 के परीक्षा शुल्क समेत विद्यार्थियों के विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर से बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी गई है।
आवेदन करने के चरण
- उम्मीदवार यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण करने के चरण बताए गए हैं।
- UPMSP की आधिकारिक वेबसाट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर रेगुलर या प्राइवेट लिंक चुनें।
- एक नया पेज खुलेगा, यहां अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें।
- विवरण दर्ज करने के बाद लॉगिन करें।
- इसके बाद परीक्षा फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट सुरक्षित रखें।
अंतिम सूची अपलोड होगी 10 अक्टूबर को
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, 31 अगस्त, 2024 के बाद सभी संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों को 20 सितंबर, 2024 तक प्रति छात्र 100 रुपये के विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा। वहीं विलम्ब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विवरण 25 सितंबर, 2024 (दोपहर 12:00 बजे तक) वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड करने होंगे। इसी तरह, 26 सितंबर तक स्कूलों द्वारा छात्रों के विवरण का सत्यापन किया जाएगा, जबकि 01 अक्तूबर, 2024 (दोपहर 12:00 बजे तक) तक प्रधानाचार्य द्वारा ऑनलाइन सुधार की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। वहीं, 10 अक्तूबर, 2024 तक अंतिम सूची अपलोड की जाएगी।