फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BOARD: अगले साल भी फरवरी में होंगी परीक्षाएं, यहां देखें नया शैक्षिक कैलेंडर

Fri, 23 Mar 2018 06:35 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2019 की परीक्षाएं भी फरवरी में कराने की तैयारी है, जबकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिसंबर 2018 में शुरू होंगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं के बोर्ड परीक्षा के फॉर्म अगस्त में भरवाए जाएंगे। अगस्त में ही कक्षा नौ एवं 11 में अध्ययनरत विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण होगा। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सत्र 2018-19 के लिए जारी कैलेंडर में शैक्षिक समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। सभी संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं उप शिक्षा निदेशकों को कैलेंडर के हिसाब से पठन-पाठन और अन्य क्रियाकलापों के संचालन का निर्देश दिया गया है।

यूपी बोर्ड के अप्रैल से शुरू हो रहे शैक्षिक सत्र में नौ से 12वीं तक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से पढ़ाई होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने दो दिन पहले कैलेंडर जारी कर विद्यालयों में संचालित होने वाले शैक्षिक एवं अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी। 
विज्ञापन


इसके तहत अप्रैल में सत्र शुरू होने के साथ मई में सभी पाठ्यक्रम का आनुपातिक शैक्षिक पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से समाप्त किया जाएगा। विद्यार्थियों को ग्रीष्मवकाश के लिए गृहकार्य देने के साथ अवकाश की घोषणा होगी। इसी अवधि में मासिक परीक्षा भी होगी।

ग्रीमवकाश के बाद जुलाई में विद्यालय खुलने पर विद्यार्थियों के लिखित कार्य की शिक्षक जांच करेंगे। प्रतिभाशाली एवं सामान्य से कमजोर छात्रों की पहचान तथा उनके उपचारात्मक शिक्षा के लिए विशेष कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। 

सितंबर में अन्य गतिविधियों के साथ 20 तारीख से अर्द्धवार्षिक परीक्षा होगी, जो अक्तूबर तक चलेंगी। नवंबर में बाल मेला, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का प्रशिक्षण तथा अर्द्ववार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। दिसंबर में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी की समीक्षा होगी। साथ ही गृह परीक्षा की तैयारी की जाएगी।

30 अप्रैल के बीच पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया
यूपी बोर्ड के विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया 25 से 30 अप्रैल के बीच पूरी होगी। कक्षा छह से नौ तक के प्रवेश 25 अप्रैल तक तथा  कक्षा 11 का अस्थायी प्रवेश 30 अप्रैल तक पूरा करना होगा। साथ ही शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा। अगस्त में खेल आदि गतिविधियों के लिए टीमों का चयन, साक्षरता कार्यक्रम, इंस्पायर एवार्ड प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन

विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रम
14 अप्रैल को भीमराव अम्बेडकर जयंती एंव 15 अप्रैल को गुरुनानक देव जन्मदिवस
21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को योग के लिए प्रेरित करना
01 से सात जुलाई के बीच वन महोत्सव पखवाड़ा 
10 अगस्त को डी वार्मिंग डे
29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रीड़ा प्रतियोगिता
01 से 15 सितंबर तक हिन्दी पखवाड़ा
24 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंयती
02 अक्तूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा
11 अक्तूबर को लोकनायक जय प्रकास नारायण जयंती
31 अक्तूबर को पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस
11 से 17 जनवरी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह
24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस
25 जनवरी मतदाता दिवस
08 मार्च विश्व महिला दिवस पर संगोष्ठी

अप्रैल में आएंगी एनसीईआरटी की किताबें
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू होगा। इसी सत्र से कक्षा नौ से 12वीं तक एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी लेकिन एनसीईआरटी की किताबें बाजार में अप्रैल के पहले सप्ताह में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

कक्षा नौ से 12 तक के लिए कुल 18 विषयों की 31 किताबें का प्रकाशन इन दिनों जारी है। यूपी बोर्ड ने दावा किया था कि ये किताबें 25 मार्च तक बाजार में उपलब्ध हो जाएंगी। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि एनसीईआरटी की किताबें अप्रैल के पहले सप्ताह तक  उपलब्ध हो जाएंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें